dharma sangrah
✕

एक और बैंक लूट लिया आतंकियों ने कश्मीर में

Updated: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 (19:27 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक बैंक शाखा से संदिग्ध आतंकियों ने कम से कम तीन लाख रुपए लूट लिए। बुधवार देर रात हथियारबंद चार संदिग्ध आतंकी शोपियां के तुर्कवांगम में जम्मू कश्मीर बैंक शाखा में घुस आए और तीन लाख रुपए लेकर भाग निकले। वैसे पिछले चार महीने में बैंक लूटने की यह चौथी घटना है और इन घटनाओं में अभी तक आतंकी एक करोड़ की राशि लूट चुके हैं।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लूटेरों ने भागने से पहले गोलियां भी चलाईं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए जांचकर्ता बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। नोटबंदी के बाद से कश्मीर के बैंकों में हथियारबंद लोगों द्वारा डकैती डालने की घटनाएं एकाएक बढ़ गई हैं। और यह अब साफ हो गया है कि नोटबंदी के कारण आतंकी गुट सच में कड़की में हैं। उनका हुक्का-पानी बंद होने के कगार पर है। नतीजतन उन्होंने अब बैंकों को लूटना आरंभ कर दिया है। 
 
पिछले चार महीनों में हुई बैंक लूटने की चार घटनाएं इसकी साक्षी हैं। चारों घटनाओं में लूटे गए एक करोड़ के करीब रुपयों में अधिकतर 100, 500 तथा 2000 के नए नोट थे। इन लूट की घटनाओं के बाद सारे राज्य में बैंकों की सुरक्षा बढ़ाए जाने के साथ ही उन वाहनों की भी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं जो बैंकों तथा एटीएम के लिए कैश लेकर जाते हैं। ऐसे निर्देश उन सूचनाओं के बाद आए हैं जिनमें कहा जा रहा है कि नोटबंदी के कारण हुई कड़की को दूर करने की खातिर आतंकी और बैंकों तथा कैश वाहनों को लूट सकते हैं।
 
ताजा घटना शोपियां के तुर्कवांगम में जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा को लूटने की है, जबकि इससे पहले 8 दिसंबर को आतंकियों ने पुलवामा के अरिहाल में जेके बैंक की शाखा से 14 लाख के करीब की नकदी लूट ली थी। इस बार भी उन्होंने नए नोटों पर डाका डाला था। 8 दिसंबर को भी उन्होंने 14 लाख के नए नोट लूटे थे, जबकि 22 नवम्बर को जम्मू कश्मीर बैंक की किश्तवाड़ शाखा में कुछ अज्ञात लोगों ने 35 लाख रुपए से अधिक लूट लिए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह लूट जिले के सरथल इलाके में हुई थी। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की जा चुकी है।
 
इससे पहले 21 नवंबर सोमवार को भी एक बैंक में चार नकाबपोश बंदूकधारी घुस आए और 12.50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे। इस रकम में ज्यादातर 500 और 1000 रुपए के नोट थे, जो अब बंद हो चुके हैं। लूट की यह वारदात श्रीनगर से करीब 100 किलोमीटर दूर मालपोरा में राज्य सरकार द्वारा संचालित जम्मू-कश्मीर बैंक की एक शाखा में हुई थी। गौरतलब है कि 21 नवंबर को दोपहर में मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले के चरारे शरीफ क्षेत्र के मालपेरा में स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा में सुरक्षाबलों की वर्दी में चार लोग घुस आए और बैंक से 12.50 लाख रुपए लूटकर ले गए थे।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना में आतंकियों का हाथ हो सकता है। लूटे गए 13 लाख में से 11 लाख रुपए 500  और 1000 के नोट में थे, जो प्रचलन से बाहर किए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के दौरान कहा था कि वह टैक्स चोरी, भ्रष्टाचार और जालसाजी के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ने जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा था कि आतंकियों को होने वाली फंडिंग में नकली नोटों का इस्तेमाल होता है। नोटबंदी से आतंकियों को मिलने वाले फंड पर भी करारी मार पड़ेगी।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

अगला लेख