Hanuman Chalisa
✕

आतंकी करतूत, कश्मीर में एक और बैंक लूटा

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (18:14 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में आतंकियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। वे लगातार बैंकों को लूटने की घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने एक बैंक को लूट लिया था और आज भी एक और बैंक को लूट लिया। इस बीच सुरक्षाबलों ने पुलवामा में हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को जिंदा गिरफ्तार किया है।
 
अनंतनाग में गुरुवार को हुई बैंक डकैती के 24 घंटे के भीतर ही पुलवामा में नकाबपोश बंदूकधारियों ने एक और बैंक को अपना निशाना बनाया। पुलवामा जिले के रत्नीपोरा क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक बैंक में लूटपाट की, लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी मौके से भाग निकले। 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नकाबपोश लुटेरे रत्नीपोरा स्थित जम्मू और कश्मीर बैंक की एक शाखा में घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बैंक से कितने रुपयों की लूट हुई है, बैंक के अधिकारी इस बात का आकलन करने में जुट गए हैं।
 
पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को इसी बैंक की मरहामा शाखा से 5 लाख 39 हजार रुपए की लूट हुई थी। लुटेरों की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों रसिक नबी भट्ट उर्फ ओवैस और सालिया मोहम्मद उर्फ रेहान के रूप में हुई है।
 
इस बीच सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के ही त्राल से शुक्रवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के ज्वॉइंट ऑपरेशन में आतंकवादी गिरफ्तार हुआ।
 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि पुलवामा में पुलिस और सीआरपीएफ के एक अभियान के दौरान गुलजार डार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।
 
पिछले कुछ हफ्तों में अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने हिजबुल और लश्कर के कई आतंकवादियों को मार गिराया है और कुछ को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन ऑलआउट के तहत घाटी में शांति स्थापित करने की कोशिश जारी है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख