dharma sangrah

पंजाब में आंतकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 14 मई 2024 (23:56 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि राज्य में सक्रिय एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर उसके प्रमुख संचालक सहित 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यादव ने बताया कि मॉड्यूल के मुख्य संचालक की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ शेरा के रूप में की गई है और इसका मास्टरमाइंड इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुच्ची विदेश में रहकर इसे संचालित करता था।
 
डीजीपी ने एक बयान में कहा कि पंजाब पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्यबल (एजीटीएफ) ने चारों आरोपियों को राजपुरा के लिबर्टी चौक से गिरफ्तार किया। बयान में कहा गया कि विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद बान की देखरेख में एजीटीएफ टीम ने लिबर्टी चौक पर जांच चौकी स्थापित की और सहायक महानिरीक्षक गुरमीत सिंह चौहान और पुलिस उपाधीक्षक बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में टीम ने इनकी गिरफ्तारी की।
 
यादव ने बताया कि शेरा ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि बुच्ची ने पंजाब में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए इन लोगों को एकजुट किया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 3 पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद किए गए और जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे उसे जब्त कर लिया गया।
 
बयान के मुताबिक बुच्ची के निर्देश पर लक्षित हत्याओं की साजिश रचने के आरोप में 2022 में एजीटीएफ ने शेरा को गिरफ्तार किया था और वह जमानत पर था। 3 अन्य आरोपियों की पहचान तरनतारन के पट्टी निवासी गुरप्रीत सिंह, रणजीत सिंह उर्फ सोनू और जगजीत सिंह उर्फ जशन के रूप में की गई है।
 
पुलिस ने बताया कि बुच्ची एक समय मृतक खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर के संपर्क में था और वह रमनदीप बग्गा उर्फ कैनेडियन का करीबी सहयोगी भी है, जो 2016-2017 में सात लक्षित हत्याओं में मुख्य शूटर था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख