biodatamaker
✕

सिरसा में तनाव, डेरा मुख्यालय के पास 'बंद'

Updated: शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 (10:23 IST)
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले में अदालत का फैसला आने से कई घंटे पहले से सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय के पास दुकानें, एटीएम, सिनेमा हॉल और पेट्रोल पंप बंद हैं।
 
विभिन्न स्थानों पर अवरोधक लगाकर सुरक्षा कर्मी कड़ी नजर रखे हुए हैं। हरियाणा के सिरसा में डेरा मुख्यालय की ओर किसी वाहन को जाने नहीं दिया जा रहा है।
 
डेरा से लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। इसी तरह इस इलाके में लगे कई एटीएम के शटर भी गिरा दिए गए हैं।
 
किराना की दुकान चलाने वाले गुरविंदर सिंह ने कहा, 'मैंने आज इस डर से अपनी दुकान नहीं खोली है कि कुछ लोग इसे नुकसान पहुंचा सकते हैं।'
 
डेरा प्रवक्ता की मानें तो लगभग पांच लाख अनुयायी डेरा प्रमुख के साथ एकजुटता दिखाने के लिए डेरा के बाहर एकत्र हुए हैं।
 
आज सुबह, पुलिस ने डेरा के बाहर फ्लैग मार्च निकाला था और फैसला आने से पहले सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। बेहद संवेदनशील सिरसा शहर और इसके आसपास के गांवों में गुरुवार को कफर्यू लगा दिया गया था।
 
हरियाणा, पंजाब और इनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 72 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं। अधिकारी सोशल मीडिया पर डाली जा रही पोस्ट पर भी करीबी नजर रखे हुए हैं। (भाषा) 
 

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

अगला लेख