• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. tention in bhadohi
Written By
Last Modified: भदोही , गुरुवार, 1 दिसंबर 2016 (14:40 IST)

अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने की घटना से तनाव

tention in bhadohi
भदोही। नगर कोतवाली क्षेत्र के डुडवा धर्मपुरी इलाके में गुरुवार को संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दिया, जिससे यहां तनाव व्याप्त हो गया।
 
पुलिस ने बताया कि मूर्ति तोड़े जाने से नाराज भीड़ सड़कों पर उतर आई और यातायात जाम कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
 
पुलिस के मुताबिक लगभग डेढ़ घंटे चला जाम अधिकारियों ने जनता को समझा बुझाकर खुलवाया। क्षेत्राधिकारी परमहंस मिश्र ने बताया कि चार फीट उंची मूर्ति का सिर कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर से तोड़ दिया।
 
उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
ओपेक का यह फैसला भारत के लिए पड़ेगा महंगा, तेल के दाम बढ़ेंगे...