suvichar
✕

Weather updates : राजस्थान में आसमान से बरसी आग, चुरू में पारा 50°C पर पहुंचा

Published: मंगलवार, 26 मई 2020 (22:08 IST)
जयपुर। 'नौतपा' में राजस्थान में आसमान से आग बरस रही है। राज्य के सभी इलाकों में प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद करके दिया है। मंगलवार को देश में सबसे अधिक तापमान चुरू में दर्ज किया गया, जहां पारा 50.0 डिग्री सेल्सियस तक चला गया।
 
चुरू में पिछले 10 वर्ष में मई के माह में दूसरा अधिकतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2016 में 19 मई को चुरू में पारा 50.2 डिग्री तक गया था। यहां पर भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
 
राजस्थान के बाकी हिस्सों में भी गर्मी एवं लू का कहर है। मंगलवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 47.0 डिग्री, कोटा में 46.5 डिग्री, जैसलमेर में 46.4 डिग्री, बाड़मेर 45.7 डिग्री, जयपुर में 45.0 डिग्री, अजमेर में 44.0 डिग्री एवं जोधपुर में 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो दिन मुश्किल भरे रहने वाले हैं। राज्य के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर एवं कोटा संभाग में तेज लू चलने के आसार हैं। इन इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। (वेबदुनिया/भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख