dharma sangrah

हैदराबाद में टीवी अभिनेता पर हमला

Updated: रविवार, 21 दिसंबर 2014 (19:45 IST)
हैदराबाद। छोटे परदे के एक कामेडियन पर आज एक समुदाय के सदस्यों ने यहां फिल्म नगर में हमला किया। पुलिस के अनुसार लोगों ने अभिनेता द्वारा एक कामेडी शो में उनकी जाति का कथित तौर पर ‘आपत्तिजनक चित्रण’ किए जाने को लेकर हमला किया।
 
एसीपी डी उदय कुमार रेड्डी ने कहा कि कामेडियन वेणु पर एक समुदाय के सदस्यों ने हमला किया। समुदाय के सदस्यों का आरोप था कि अभिनेता ने एक तेलुगू चैनल पर एक कामेडी शो में अपने अभिनय से उन लोगों की भावनाओं को आहत किया है और उनके समुदाय का अपमान किया है।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और हमलावरों को तितर-बितर कर वेणु को बचाया। उन्होंने कहा कि बाद में अभिनेता ने बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई।
 
अभिनेता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
 
एसीपी ने कहा कि समुदाय के कुछ सदस्यों ने भी उनकी जाति को ‘अपमानित करने’ को लेकर वेणु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद अभिनेता और कार्यक्रम (कामेडी शो) के आयोजकों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। (भाषा)
 
Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन, मूंग खरीदी और खाद वितरण को लेकर हल्लाबोल, सीएम हाउस का घेराव पर अड़े