suvichar
✕

ऑटो रिक्शा में किशोरी से छेड़छाड़, 2 गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 19 जून 2017 (21:03 IST)
ठाणे। पुलिस ने डोंबिवली इलाके में एक किशोरी के अपहरण और एक वाहन में उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में एक ऑटो रिक्शा चालक समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस महीने में जिले में ऑटो रिक्शा में छेड़छाड़ की ये दूसरी घटना है।
 
ठाणे पुलिस की जनसंपर्क अधिकारी सुखदा नरकर ने बताया कि डोंबिवली के सोनारपदा की रहने वाली 17 वर्षीय पीड़िता 12 जून को शाम को करीब 6 बजे अपनी कक्षा से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान 2 लोगों ने उसे ऑटो में खींच लिया। नरकर ने बताया कि पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने कथित तौर पर लड़की से छेड़खानी की और चिल्लाने पर मुंह बंद कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने 17 जून को दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में कहा है कि रिक्शा आगे बढ़ने पर लड़की ने अपने भाई को देखा और उससे मदद मांगने की कोशिश की। हालांकि ऑटो रिक्शा चालक उसे दूसरी तरफ लेकर चला गया। पुलिस ने बताया कि रिक्शा की गति में कमी आने पर लड़की ने कूदकर खुद को बचाया।
 
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर ऑटो रिक्शा चालक मौनसिंह राजेंद्र सिंह (20) और सहयात्री धीरेंद्र मेहता (26) को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा आरोपी भी पेशे से ऑटो रिक्शा चालक है। (वार्ता)
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

LIVE: राहुल गांधी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद क्या करेंगे?

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर प्लांट शुरू करने को लेकर हुआ था विवाद

अगला लेख