shradh paksha
✕

तमंचे के जोर पर किशोरी से 5 माह तक बलात्कार

Updated: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (20:06 IST)
मेरठ (उत्तरप्रदेश)। जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को तमंचे के जोर पर धमकाकर उसके साथ कई महीने तक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
 
इंचौली पुलिस ने उसे मिली तहरीर के आधार पर बताया कि इंचौली निवासी 15 वर्षीय किशोरी करीब 6 माह पहले अपनी पड़ोसी सरिता के घर गई थी, उस दिन सरिता ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया जिससे वह बेसुध हो गई।
 
शिकायत के मुताबिक किशोरी के बेसुध होने के बाद सरिता के भतीजे बुलंदशहर निवासी सुमीत ने उसके साथ बलात्कार किया। होश में आने पर किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे तमंचा दिखाकर धमकाया और इस बारे में किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी बार-बार धमकी देकर किशोरी के साथ बलात्कार करता रहा। इस बीच जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे गर्भपात के लिए दवा दी जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ही यह मामला सामने आया।
 
घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ने आरोपी सुमीत, उसकी बुआ सविता और सविता के पति पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। (भाषा)

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख