Hanuman Chalisa
✕

कर्नाटक में लिंगायत संत के खिलाफ साजिश रचने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (17:00 IST)
चित्रदुर्ग (कर्नाटक)। कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले की पुलिस ने मुरुघा मठ के लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के खिलाफ एक व्यक्ति को झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए उकसाने वाले आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू अपने आश्रम में नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के मामले में एक सितंबर से ही न्यायिक हिरासत में है।

चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक परशुराम ने कहा, हमने लिंगायत संत के खिलाफ एक लड़की को शिकायत दर्ज कराने के लिए मनाने वाले बसवराजेंद्र को गिरफ्तार किया है। इस सिलसिले में एक ऑडियो भी है, जिसमें आरोपी शिक्षक को लड़की को राजी करते हुए सुना जा सकता है, जिसके आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मुरुघा मठ के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एसके बसवराजन को भी आश्रम से संत शिवमूर्ति की कई तस्वीरें चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मैसुरु स्थित एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) 'ओदानदी संस्थान' के माध्यम से आश्रम में रहने वाली कुछ नाबालिग लड़कियों की ओर से दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक सितंबर को संत को गिरफ्तार किया था।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख