Hanuman Chalisa

राजस्थान में स्वाइन फ्लू से अब तक 6 लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (23:28 IST)
जयपुर। राजस्थान में स्वाइन फ्लू से इस साल अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार इस पर काबू पाने के सभी उपाय किए हैं और लोगों को इसमें जागरुक होकर सहयोग करना होगा।
 
 
राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि राज्य में 1 से 7 जनवरी तक कुल 818 लोगों की स्वाइन फ्लू की जांच हुई और 220 लोगों में इसकी पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि 6 लोगों की जोधपुर जिले में मौत हो चुकी है।
 
जोधपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह बिष्ट ने बताया कि जोधपुर में इस वर्ष 1 से 7 जनवरी तक स्वाइन फ्लू के 214 मरीजों की जांच में 62 पॉजीटिव पाए गए और 6 मरीजों की मौत हो चुकी है तथा जोधपुर में रविवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित 2 महिलाओं की मौत के बाद आंकड़ा 6 तक पहुंच गया है।
 
मुख्यमंत्री गहलोत से पत्रकारों ने जब इस बारे में सोमवार को पूछा तो उन्होंने कहा कि जोधपुर व पाली सहित सभी प्रभावित जगहों पर विशेष टीमें भेजी गई हैं। डॉक्टर सचेत हैं इसके बावजूद इसके मामले बढ़े हैं जिसे वे स्वीकार करते हैं। राज्य सरकार व डॉक्टरों के प्रयासों के साथ-साथ जनता को भी सतर्क, जागरूक रहकर सहयोग करना होगा तभी इस पर काबू पाया जा सकता है। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख