dharma sangrah
✕

स्वयंभू बाबा नित्यानंद के संस्थान से बेटियों को बाहर निकालने के लिए माता-पिता ने दायर की याचिका

Updated: मंगलवार, 19 नवंबर 2019 (09:12 IST)
अहमदाबाद। एक दंपति ने सोमवार को गुजरात उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए अपनी 2 बेटियों को सौंपे जाने की मांग की जिन्हें यहां कथित रूप से स्वयंभू बाबा स्वामी नित्यानंद द्वारा चलाए जा रहे एक संस्थान में गैरकानूनी रूप से बंधक बना रखा है।
ALSO READ: सुन्नी वक्फ बोर्ड का न्यायालय के निर्णय को चुनौती नहीं देने का फैसला
याचिकाकर्ता जनार्दन शर्मा और उनकी पत्नी ने अदालत को बताया कि उन्होंने 2013 में बेंगलुरु में स्वामी नित्यानंद द्वारा चलाए जा रहे शैक्षिक संस्थान में अपनी 4 बेटियों को दाखिला कराया था और तब उनकी आयु 7 से 15 वर्ष के बीच थी।
 
जब उन्हें मालूम चला कि उनकी बेटियों को इस साल नित्यानंद ध्यानपीठम की एक अन्य शाखा योगिनी सर्वज्ञपीठम में भेज दिया गया है तो उन्होंने उनसे मिलने की कोशिश की। यह शाखा अहमदाबाद में दिल्ली पब्लिक स्कूल के परिसर में स्थित है।
 
याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि संस्थान के अधिकारियों ने उन्हें उनकी बेटियों से मिलने नहीं दिया। याचिका के अनुसार पुलिस की मदद से वे संस्थान गए और अपनी 2 नाबालिग बेटियों को वापस ले आए लेकिन उनकी बड़ी बेटियों लोपमुद्रा जनार्दन शर्मा (21) और नंदिता (18) ने उनके साथ आने से इंकार कर दिया।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी 2 नाबालिग बेटियों को अगवा किया गया और 2 सप्ताह से अधिक समय तक अवैध रूप से बंधक बनाया गया तथा उन्हें सोने नहीं दिया गया। उन्होंने इस संबंध में संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख