Hanuman Chalisa
✕

...और करिश्मा हो ही गया (वीडियो)

Updated: सोमवार, 20 मार्च 2017 (16:58 IST)
कश्मिा तो हो ही गया...एक महिला जो घर की देहलीज के भीतर चुपचाप बच्चों का लालन-पालन कर रही थी। अचानक कुछ ऐसा घटित हुआ कि बच्चों के सम्मान में उसे सड़क पर उतरना पड़ा। उसकी आवाज पूरे उत्तर प्रदेश की महिलाओं की आवाज बन गई, पूरे देश की महिलाओं की आवाज बन गई। मामला यहीं नहीं रुका, आज यह महिला यूपी के राजनीतिक आकाश पर एक चमकता हुआ 'नक्षत्र' बनकर उभरी है। 
जी हां, हम बात कर रहे हैं भाजपा नेता स्वाति सिंह की। स्वाति यूपी के योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल की सदस्य हैं। उनका एक और परिचय है। वे भाजपा के विवादित नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी हैं। वही दयाशंकर जिन्होंने मायावती पर अभद्र टिप्पणी कर उत्तर प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया था। भाजपा ने तो दयाशंकर को पार्टी से बाहर निकाल दिया (अब फिर भाजपा में) था, लेकिन बसपा नेताओं ने अभद्रता की सीमाओं को लांघते हुए दयाशंकर की नाबालिग बच्ची पर टिप्पणी कर दी। बस, यहीं से उदय हुआ स्वाति सिंह का। स्वाति ने जिस तरह से इस पूरे मामले में बसपा का मुकाबला किया, भाजपा ने उन्हें लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से अपना उम्मीदवार बना दिया। हालांकि उन्होंने यह तो स्वीकार किया कि बसपा प्रकरण ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। 
 
वेबदुनिया के संपादक जयदीप कर्णिक ने चुनाव के दौरान स्वाति का साक्षात्कार लिया था। इस दौरान स्वाति न सिर्फ अपनी जीत के प्रति आश्वस्त थीं, बल्कि उनमें गजब का आत्मविश्वास भी दिखाई दे रहा था। बसपा प्रकरण पर उन्होंने कहा था कि यह प्रतिशोध की लड़ाई न होकर महिलाओं के सम्मान की लड़ाई है। जब बच्चों के साथ कुछ गलत होता है तो हर मां को इसी तरह सामने आना चाहिए। मां यदि अपने बच्चों की ढाल नहीं बनेगी तो कोई भी सामने नहीं आएगा। 
यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर उन्होंने कहा था इस बार परिवर्तन होगा। भाजपा की सरकार बनाने के बाद महिलाएं सुरक्षित रहेंगी और वे घर से बाहर निकल पाएंगी। उन्होंने कहा था कि इस बार करिश्मा होने जा रहा है। राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। ...और देखिए, करिश्मा हो गया....इसे आप भाग्य भी कह सकते हैं...

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख