dharma sangrah
✕

सुशील मोदी ने अपने बेटे का विवाह समारोह स्थल बदला

Updated: रविवार, 26 नवंबर 2017 (09:10 IST)
पटना। तेजप्रताप यादव की धमकी के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सुरक्षा कारणों से अपने पुत्र उत्कर्ष के विवाह समारोह स्थल को बदल दिया है।
 
उपमुख्यमंत्री के सचिव शैलेन्द्र कुमार ओझा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी बताया कि कुछ नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणियां और दी जा रही धमकियों के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पुत्र उत्कर्ष-यामिनी के विवाह समारोह के स्थल में परिवर्तन किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि पहले शादी समारोह आगामी 3 दिसम्बर को अपराह्न 03 से 05 बजे राजेन्द्र नगर स्थित शाखा मैदान से होना तय था जिसे अब परिवर्तित कर पटना एयरपोर्ट के नजदीक वेटनरी कॉलेज मैदान कर दिया गया है। सभी आमंत्रितों को इसकी संशोधित सूचना दी जा रही है।
 
गत 22 नवंबर को तेज प्रताप यादव का सुशील कुमार मोदी के पुत्र के शादी समारोह में विध्न डालने की धमकी वाले वीडियो के जारी होने पर सुशील ने कहा था कि इसके लिए लालू जी को क्षमा मांगनी चाहिए तथा उन्हें एलान करना चाहिए कि ऐसा कुछ घटित नहीं होगा।
 
सुशील ने कहा था कि उन्हें लगता है कि तेज प्रताप को गुस्सा इस बात का है कि उनके कारण स्वास्थ्य मंत्री का पद उन्हें खोना पडा। बडी मुश्किल से सत्ता में आए थे, सत्ता से बाहर हो गए। उसका गुस्सा मेरे बेटे की शादी में उतार रहे हैं जो बहुत ही दुखद है।
 
उल्लेखनीय है कि सुशील के पुत्र उत्कर्ष मोदी की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। बिहार सरकार के दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान छेड़े जाने के बीच सुशील ने अपने पुत्र की शादी बिना गाजे बाजे एवं तामझाम के सरल ढंग से रात्रि के बजाय दिन में करने तथा शादी में आने वालों को तोहफा के तौर पर कुछ भी नहीं लाने एवं अतिथियों को भोजन के स्थान पर प्रसाद वितरित किए जाने की घोषणा की है।
 
सुशील ने शुक्रवार को ट्विट कर आरोप लगाया था कि लालू प्रसाद अपने बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव के आपत्तिजनक बयान पर खेद प्रकट करने के बजाय यह बता रहे हैं कि हमें क्या करना चाहिए। (भाषा) 
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

3-1 से भारत ने चीन को हराकर जीती चैंपियन्स ट्रॉफी, CM मोहन यादव ने हर खिलाड़ी को 5 लाख रूपए देने का किया वायदा

yogi adityanath : योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, बोले- यूपी के 80% लोग BJP के साथ, बाकी 20% कांग्रेस-सपा के लिए आजाद

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन बिल पर विपक्ष में रार, स्टालिन-शरद पवार को मनाएंगे सोनिया-खरगे, अखिलेश यादव ने जारी किया व्हिप

Anant Ambani : ब्रज के विकास के लिए रिलायंस समूह की 18 करोड़ रुपए की सौगात, गुरु सान्निध्य में अनंत अंबानी ने की गिरिराज परिक्रमा

अगला लेख