ramcharitmanas

सुशील मोदी बोले, क्या शहाबुद्दीन अहिंसा के ब्रांड एम्बेसेडर हैं...

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (09:59 IST)
पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि चम्पारण से यात्रा निकाले जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद बताए कि क्या हत्या के मामले में सजायाफ्ता पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन और बलात्कार के आरोपी विधायक राजबल्लभ यादव अहिंसा के ब्रांड एम्बेसेडर हैं।
 
मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, 'जिस राजद के 15 साल के कार्यकाल में उसके
समर्थकों ने लूट, रंगदारी-अपहरण और हत्या-बलात्कार की ताबड़तोड़ घटनाओं से लाखों लोगों को राज्य से पलायन के लिए मजबूर कर दिया था, उसे लालू प्रसाद यादव महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने वाला अहिंसक दल बता रहे हैं।'
 
उन्होंने कहा कि राजद बताए कि क्या शहाबुद्दीन और राजबल्लभ यादव अहिंसा के ब्रांड एम्बेसडर हैं। उनके इसी अहिंसक दल के शासन में दलितों की सामूहिक हत्याएं हुईं थीं। 
 
उप मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्विट में कहा, 'लालू प्रसाद यादव ने करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति बेटे के
नाम कराई, सीबीआई का छापा पड़ने के बाद भी तेजस्वी यादव के इस्तीफा न देने पर अड़े रहे और अब कह रहे हैं कि जिधर से उनके पुत्र गुजरें, उधर से यदि कोई उनका विरोधी गुजरेगा तो हमला होगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या गांधीजी की यही शिक्षा लेकर चंपारण से यात्रा निकाली गई है।
 
उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के महागठबंधन से नाता तोड़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ सरकार बनाने को राजद ने विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश का अपमान बताया और पार्टी विधायक दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने इसके विरोध में 9 अगस्त को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से जनादेश अपमान यात्रा शुरू की। इस दौरान वह मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमला बोलते रहे। (वार्ता) 

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन, आरक्षण और UGC नियमों के विरोध में उतरे हजारों लोग

CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, लापरवाह जिला पंजीयक सहकारिता निलंबित, टीकमगढ़ में सुनीं जनशिकायतें

UP-Japan Meet : जापानी प्रतिनिधिमंडल ने देखी वीमेन पावर लाइन 1090 की कार्यप्रणाली, समझा महिला सुरक्षा मॉडल

UP-Japan Investment Meet 2026: यूपी और जापान के यामानाशी में पर्यटन सहयोग, सारनाथ-फुजिसान से मजबूत होंगे रिश्ते

UP-Japan Investment Meet 2026: लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, तेजस्वान ड्रोन से दिव्यास्त्र तक छाए अत्याधुनिक उत्पाद

अगला लेख