Hanuman Chalisa

नीतीश ने अभियुक्त को कानून मंत्री बनाकर संविधान का गला घोंटने की कोशिश की : सुशील मोदी

Updated: बुधवार, 17 अगस्त 2022 (23:50 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बिहार की नवगठित मंत्रिपरिषद में कार्तिक सिंह को शामिल किए जाने को लेकर बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि एक अभियुक्त को कानून मंत्री बनाकर उन्होंने संविधान का गला घोंटने की कोशिश की है।

मोदी ने एक के बाद एक किए गए ट्वीट में कहा कि जिस कार्तिक सिंह को हत्या की नीयत से अपहरण के एक मामले में 16 अगस्त को आत्मसमर्पण करना था, उन्हें उसी दिन कानून मंत्री बनाकर नीतीश कुमार ने बिहार में दहशत वाले लालू राज की वापसी पक्की कर दी।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मोदी ने दावा किया कि कार्तिक सिंह मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह के बिजनेस पार्टनर हैं और पटना उच्च न्यायालय द्वारा कार्तिक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार ने कानून की नजर में अभियुक्त व्यक्ति को ही कानून मंत्री बनाकर संविधान और कानून का गला घोंटने की कोशिश की है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि जब बाहुबलियों को मंत्री बना दिया गया है तब बिहार में उद्योग लगाने कौन आएगा? उन्होंने कहा, नीतीश कुमार को कानून-व्यवस्था और विकास के जिन दो मुद्दों पर जनता का समर्थन मिला था, उन दोनों मुद्दों पर उन्होंने 12 करोड़ लोगों से विश्वासघात किया। वे अब एक कमजोर, जनाधारहीन और नाम के मुख्यमंत्री हैं।

राज्यसभा के सदस्य मोदी ने दावा किया कि जब कार्तिक सिंह के विरुद्ध दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लिया जा चुका है और उच्च न्यायालय ने अभियुक्त को किसी प्रकार की राहत देने से इन्कार कर दिया है तब कोई निचली अदालत उन्हें गिरफ्तारी से छूट जैसी राहत कैसे दे सकती है?

कार्तिक सिंह राष्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं और उन्हें पार्टी के कोटे से बिहार की महागठबंधन सरकार में मंत्री बनाया गया है। कार्तिक वर्ष 2014 में अपहरण से जुड़े एक मामले में आरोपित हैं। दानापुर कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई करते हुए एक सितंबर तक के लिए राहत दी है। इसी बीच उन्हें मंत्री बना दिया गया और फिर विधि मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।(भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख