Daily Horoscope
✕

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट

Updated: गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (16:52 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की सुप्रीम कोर्ट में याचिका के मद्देनजर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने गुरुवार को एक कैविएट (अर्जी) दायर की, ताकि इस मामले में कोई भी आदेश देने से पहले न्यायालय उनका भी पक्ष सुने।
 
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को दायर याचिका में अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों को लेकर पटना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी मुंबई स्थानांतरित करने और बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर रोक लगाने का न्यायालय से अनुरोध किया है।
 
राजपूत के पिता केके सिंह ने वकील नितिन सलूजा के माध्यम से न्यायालय में दायर कैविएट में कहा है कि इस मामले में उन्हें नोटिस दिए बगैर कुछ भी नहीं किया जाए।
 
दिवंगत अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत के परिवार के वकील, वरिष्ठ अधिवक्ता विकाससिंह ने बुधवार को कहा था कि बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवती द्वारा पटना में दर्ज प्राथमिकी के स्थानांतरण के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने से संकेत मिलता है कि मुंबई पुलिस में कोई उनकी मदद कर रहा है।
 
34 वर्षीय सुशांत का शव मुंबई के उपनगर बांद्रा में 14 जून को अपने अपार्टमेन्ट में छत से लटका मिला था। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर इस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख