Hanuman Chalisa
✕

लक्षित हमले का सबूत मांगना अवैध, अनुचित : उज्ज्वल निकम

Updated: गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (18:55 IST)
मुंबई। प्रख्यात विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम ने बुधवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार सेना के किसी भी लक्षित हमले का सबूत मांगना अवैध और अनुचित है।

26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के विशेष लोक अभियोजक रहे निकम ने कहा कि लक्षित हमले पर इस तरह के सबूत मांगना न केवल अवैध है बल्कि अनुचित भी है, क्योंकि अगर वीडियो फुटेज या फोटोग्राफ के माध्यम से सबूत का खुलासा हो गया तो इससे भारतीय सेना और देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचेगा। 
 
निकम ने कहा कि इससे दुश्मन हम पर हमला कर भविष्य में प्रतिवादी कदम उठा सकता है। वे सरकार के रुख पर जवाब दे रहे थे कि सरकार के पास सबूत है लेकिन वह इसका खुलासा नहीं करेगी। 
 
निकम ने कहा कि 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की सुनवाई के समय सेना और आतंकवादियों के बीच हुए संघर्ष के साक्ष्य के खुलासे पर भी ऐसी स्थिति बनी थी तथा विशेष अदालत जानना चाहती थी कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो किस तरह पाकिस्तान से आए आतंकवादियों से लड़े?
 
निकम ने कहा कि अदालत ने मुझसे कहा कि गवाह के रूप में एनएसजी कमांडो से पूछताछ की जाए ताकि पता चले कि उन्होंने आतंकवादी हमले से कैसे निपटा लेकिन मैंने ऐसा करने से इंकार कर दिया। 
 
उन्होंने कहा कि इसके बाद महाराष्ट्र सरकार और एनएसजी ने विशेष अदालत के इस आदेश को (एनएसजी गार्ड से पूछताछ) बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी जिसने फैसला दिया कि इस तरह के साक्ष्य यानी आतंकवादियों से लड़ने के लिए सशस्त्र गार्ड द्वारा अपनाई गई रणनीति का खुलासा जनहित में नहीं किया जा सकता।
 
उन्होंने कहा कि कानून भी अधिकारियों को भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी शिविरों पर लक्षित हमले के ब्योरे का खुलासा करने से रोकता है। (भाषा)
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख