Daily Horoscope
✕

सुरेश रैना, राज बब्बर को चाहिए 50 हजार की पेंशन

Updated: शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2016 (12:27 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा यश भारती से सम्मानित 141 लोगों में से 108 ने 50 हजार की पेंशन के लिए अप्लाई किया है। इनमें क्रिकेटर सुरेश रैना और नेता-अभिनेता राज बब्बर भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 108 लोगों की सूची में मशहूर अभिनेता, कांग्रेस के पूर्व सांसद राज बब्बर और उनकी रंगकर्मी पत्नी नादिरा बब्बर, क्रिकेटर मो. कैफ और सुरेश रैना, अभिनेता जिमी शेरगिल, उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त गीतकार गोपालदास नीरज, रंगकर्मी राज बिसारिया, आर्ट कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल और पेंटर जयकृष्ण अग्रवाल, गीतकार सोम ठाकुर, योगेश प्रवीण और लोकगायिका मालिनी अवस्थी खास तौर से शामिल हैं।

मशहूर गायिका गिरिजा देवी और गायक छन्नूलाल मिश्र भी आवेदन करने वालों में शामिल हैं। हालांकि, अमिताभ बच्चन पेंशन लेने से इंकार कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि यश भारती से सम्मानित लोगों के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने 50 हजार रुपए प्रति माह पेंशन की घोषणा की थी। यह पेंशन सिर्फ उन्हीं लोगों को दी जाएगी जो इसके लिए अप्लाई करेंगे।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार : CM योगी