ganesh chaturthi
✕

लोकसभा अध्यक्ष ने शिवराज सिंह को लिखी चिट्‍ठी, दिल्ली जैसे हो स्कूलों के नियम

Updated: शुक्रवार, 2 मार्च 2018 (15:03 IST)
इंदौर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की तेज रफ्तार बस के यहां भीषण हादसे के शिकार होने से चार नौनिहालों की मौत पर व्यथित लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मध्यप्रदेश सरकार को सुझाव दिया है कि राज्य में स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली की तर्ज पर सख्त नियम-कायदे बनाए जाएं।
 
महाजन, इंदौर क्षेत्र की सांसद भी हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे हालिया पत्र में कहा, "मुझे प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में (निजी) स्कूलों के संबंध में कानून के तहत कड़े नियम बनाकर शिक्षा विभाग द्वारा इनका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। दिल्ली में इन नियमों के उल्लंघन पर (निजी) स्कूलों को टे​कओवर कर राज्य सरकार द्वारा इनके संचालन का कड़ा प्रावधान भी है।"
 
महाजन ने दिल्ली के इन प्रावधानों की रोशनी में कहा कि अगर शिवराज उचित समझें तो मध्यप्रदेश के संदर्भ में आवश्यक नियम-कायदे तैयार कर स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा का चार्टर बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी सुझाया कि स्कूलों में छोटे और बड़े विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के अलग-अलग टॉयलेट हों। पूरे स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। स्कूल के स्टाफ का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराया जाए। स्कूल बसों के ड्रायवर-कंडक्टरों के आचरण और सड़क पर उनके द्वारा यातायात व परिवहन के नियमों के पालन पर निगरानी रखी जाए।
 
गति सीमा तोड़कर दौड़ रही डीपीएस की बस यहां कनाड़िया क्षेत्र के बायपास रोड पर पांच जनवरी की शाम इस कदर अनियंत्रित हो गयी कि वह डिवाइडर फांदकर समानांतर लेन में जा घुसी और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गयी थी। हादसे में छह से लेकर 13 वर्ष की आयु वाले चार स्कूली बच्चों के साथ बस ड्राइवर की मौत हो गयी थी। स्कूल बसों के परिवहन और रख-रखाव से संबंधित कायदों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस मामले में डीपीएस के प्राचार्य समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख