Hanuman Chalisa
✕

सुकमा में मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

Updated: रविवार, 13 अगस्त 2017 (12:27 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चरमपंथ प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में 2 नक्सलवादी मारे गए हैं।
 
विशेष पुलिस महानिदेशक (माओवादी विरोधी अभियान) डीएम अवस्थी ने कहा कि किस्तराम थाना क्षेत्र के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों का संयुक्त दल उग्रवाद-निरोधी अभियान पर था।
 
उन्होंने कहा कि चरमपंथियों की गतिविधियों के संबंध में पुष्ट सूचना के आधार पर विशेष कार्यबल और जिला रिजर्व गार्ड के संयुक्त दल ने शनिवार देर रात किस्तराम इलाके में अभियान चलाया।
 
अवस्थी ने कहा कि जंगल में अभियान के दौरान रविवार सुबह नक्सलवादियों ने सुरक्षा बलों पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी, लिहाजा जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि नक्सलवादियों के भागने के बाद वहां से चरमपंथियों के 2 शव तथा 1मजल लोडिंग बंदूक और देशी पिस्तौल बरामद की गई। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

राजस्थान के पोखरण में अडानी के 'बघीरा 'AT1' का सफल परीक्षण, 8 KM दूर तक दुश्मन के टैंक को कर सकता है तबाह

Ahmedabad News : अहमदाबाद पहुंचीं माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा, दर्शन के लिए उमड़े हजारों भक्त, CM भूपेंद्र पटेल ने लिया आशीर्वाद

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अगला लेख