Hanuman Chalisa
✕

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, आरबीआई गवर्नर भ्रष्टाचार में शामिल

Updated: शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (22:49 IST)
हैदराबाद। भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास भ्रष्टाचार में शामिल थे और उन्होंने हाल में शीर्ष पद पर हुई उनकी नियुक्त को हैरानीभरा बताया। बहरहाल, उन्होंने भ्रष्टाचार के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया। वे पहले भी ऐसे आरोप लगा चुके हैं।
 
 
स्वामी ने यहां इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के संवाद सत्र में कहा कि आरबीआई के नए गवर्नर अत्यधिक भ्रष्ट हैं। मैंने उन्हें (वित्त मंत्रालय से) हटवा दिया था। मैं शक्तिकांत दास को भ्रष्ट व्यक्ति कह रहा हूं। मैं हैरान हूं कि जिस व्यक्ति को भ्रष्टाचार के चलते मैंने वित्त मंत्रालय से हटवा दिया था, उसे गवर्नर बनाया गया।
 
यह पूछे जाने पर कि उनके हिसाब से किसे आरबीआई का नेतृत्व करना चाहिए? इस पर राज्यसभा सदस्य स्वामी ने भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु के प्रोफेसर आर. वैद्यनाथन का नाम लिया। उन्होंने कहा कि आईआईएम-बी में वित्त के पूर्व प्रोफेसर आर. वैद्यनाथन बेहतर हो सकते थे। वे संघ के पुराने व्यक्ति भी हैं। वे हमारे व्यक्ति हैं।
 
अगले साल आम चुनाव के बारे में पूछे जाने पर स्वामी ने कहा कि भगवा पार्टी सत्ता में आएगी, क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ कोई सत्ताविरोधी लहर नहीं है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख