1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Students create a disturbance on the Punjab University campus

Panjab University : पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों का हंगामा, पुलिस के साथ झड़प, किस मांग को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन

Student protest at Punjab University campus
पंजाब यूनिवर्सिटी के चंडीगढ़ कैंपस छात्रों ने भारी हंगामा किया। छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है। छात्र लंबे समय से लंबित पड़े सीनेट चुनाव की मांग कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए पूरे कैंपस में भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है। यूनिवर्सिटी कैंपस को सील कर दिया गया है। 
छात्रों ने आज पंजाब यूनिवर्सिटी बचाओ प्रदर्शन की कॉल दे रखी थी। कैंपस से बाहर निकल रहे छात्रों और यूनिवर्सिटी के बाहर पहुंचे अलग-अलग सामाजिक, धार्मिक और किसान संगठनों के लोगों के साथ चंडीगढ़ पुलिस की झड़प की खबर है। 
यूनिवर्सिटी के सभी मुख्य गेटों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां अंदर आने के लिए छात्रों को अपना आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से 28 अक्टूबर को केंद्र सालों पुरानी सीनेट और सिंडिकेट को भंग करने का नोटिफिकेशन जारी किया था। जैसे ही इस बात की खबर सामने आई।
 
राजनीति के साथ-साथ छात्रों की प्रतिक्रिया सामने आई। नेताओं और छात्रों ने इसे पंजाब और पंजाबियत को खत्म करने के प्रयास जैसा बताया था। विरोध बढ़ने पर केंद्र सरकार की तरफ से अपने इस फैसले को वापस ले लिया गया है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Gujarat में ISIS आतंकियों के पास से मिला बायोकैमिकल वैपन Ricin कितना घातक, कैसे होता है इस्तेमाल