sundarkand

अरब सागर में कम दबाव से गोवा में तेज हवाएं, बारिश

Updated: बुधवार, 3 जून 2020 (11:56 IST)
पणजी। अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से गोवा में बुधवार सुबह भारी बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं भी चलीं जिससे इस तटीय राज्य के कुछ निचले इलाकों बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने समुद्र में तेज लहरों के कारण मछुआरों को समुद्र से दूर रहने को कहा है।
ALSO READ: महाराष्ट्र और गुजरात में तबाही मचा सकता है Cyclone Nisarga, भारी बारिश का अनुमान
गोवा सरकार द्वारा नियुक्त एक जीवन रक्षा एजेंसी 'दृष्टि' ने लोगों से समुद्र में नहीं जाने की अपील की है और 105 किलोमीटर लंबी राज्य तटीय रेखा के पास अधिकांश स्थानों पर लाल झंडे लगाए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार शाम को कहा था कि अगले 24 घंटे में कर्नाटक-गोवा तटों पर और पूर्वी मध्य अरब सागर के पास 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। इसके चलते राज्य के कई निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कई सड़कें डूब गईं। सड़कों पर जाम कम है, क्योंकि लोग घरों में ही रह रहे हैं। पणजी महापौर उदय मडिक्कर ने कहा कि बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान भी मानसून पूर्व काम जारी था। उन्होंने कहा कि हम आज स्थिति का आकलन करेंगे। बाढ़ का पानी निकालने के लिए हमारे कर्मचारी तैनात हैं।
 
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में कम दबाब के क्षेत्र के कारण चक्रवाती तूफान निसर्ग के प्रबल होने की आशंका है, जो बुधवार दोपहर उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तट पर पहुंचेगा और इसे पार कर जाएगा। आईएमडी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राहुल मोहन ने मंगलवार को बताया था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच गया है और 6 जून तक गोवा पहुंचेगा। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

Top News 30 July: सुप्रीम कोर्ट में पैलेट गन पर सुनवाई, 3 राज्यों में उपचुनाव की वोटिंग, कांवड़ यात्रा शुरू

फ्रांस में पहली बार दिखा आग का बादल आखिर है क्या?

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

LIVE: दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर उपचुनाव में मतदान का उत्साह

Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

अगला लेख