dharma sangrah
✕

हड़ताल से दार्जिलिंग में खत्म हो रहा है आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक

Updated: मंगलवार, 11 जुलाई 2017 (17:15 IST)
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)। दार्जिलिंग हिल्स में मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल के 27वें दिन दैनंदिन उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का भंडार खत्म हो रहा है और सभी की नजरें मिरिक इलाके में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर टिकी हुई हैं।
 
इस सर्वदलीय बैठक में पहाड़ी के सभी राजनीतिक दल भाग लेने वाले हैं। इससे पहले यह बैठक 18 जुलाई को होने वाली थी, लेकिन गत शनिवार को पहाड़ियों में हुई हिंसा के बाद बैठक को 11 जुलाई को ही बुला लिया गया। जनआंदोलन पार्टी के सूत्रों ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण खाने-पीने और आवश्यक वस्तुओं के खत्म होते जाने के कारण पहाड़ की कई पार्टियां कुछ दिनों के लिए बंद में छूट देने के पक्ष में हैं।
 
इलाके की कई पार्टियां चाहती हैं कि जीजेएम त्रिपक्षीय वार्ता करे। पिछले 27 दिनों में यह चौथी ऐसी बैठक होगी। पहली, दूसरी और तीसरी बैठक क्रमश: 20 और 29 जून एवं 6 जुलाई को हुई थी। जीजेएम ने मिरिक में एक विशाल रैली कर गोरखालैंड की मांग उठाई। संयोगवश मई में हुए पिछले मिरिक नगर निगम चुनाव में तृणकां से जीजेएम को शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
 
पुलिस और सुरक्षा बल सड़कों एवं प्रवेश और निकास मार्गों पर नजर रख रहे हैं। पिछले 24 दिनों से इंटरनेट सेवा ठप्प है जबकि सभी दुकानें, विद्यालय और कॉलेज बंद हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि कल रात सेना के एक कॉलम को कलीमपोंग में तैनात किया है। इस कॉलम में करीब 50 जवान हैं। (भाषा) 
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख