Daily Horoscope
✕

भाजपा विधायक के घर पर पथराव

Updated: सोमवार, 27 मार्च 2017 (07:34 IST)
लखनऊ पश्चिम सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश श्रीवास्तव के मकान पर रविवार रात कथित रूप से पथराव होने से तनाव व्याप्त हो गया। विधायक श्रीवास्तव ने दावा किया कि भीड़ ने उनके घर पर पथराव किया और उन्हें खतरा महसूस हो रहा है। श्रीवास्तव लखनऊ की टिकैत राय कॉलोनी में रहते हैं जिसमें एक समुदाय विशेष का बाहुल्य है।
 
हालांकि लखनऊ पुलिस ने विधायक को खतरे की बात से इनकार करते हुए कहा कि श्रीवास्तव से मुलाकात करने के लिए कुछ लोगों की भीड़ उनके घर के बाहर जमा थी लेकिन मुलाकात ना हो पाने की वजह से वे नाराज हो गए और उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
 
विधायक श्रीवास्तव ने भाषा को बताया कि कुछ लोगों ने उनके घर पर पथराव किया और ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को घायल कर दिया।
 
भाजपा विधायक ने दावा किया कि उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह सात मुस्लिम प्रत्याशियों के बीच चुनाव लड़कर विजयी हुए हैं। उन्होंने अपना सुरक्षा कवच और मजबूत करने की मांग की है।
 
इस बीच, लखनऊ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने कहा, 'मैं विधायक सुरेश श्रीवास्तव के घर पर हूं। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। हमें सूचना मिली थी कुछ लोग विधायक से मिलने के लिए उनके घर के बाहर इका हैं लेकिन इसमें कामयाब ना होने की वजह से नाराजगी के चलते भीड़ ने उनके घर पर पथराव किया। (भाषा)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

कश्मीर में गहराता जल संकट, बदलता मौसम फिर से डराने लगा कश्‍मीरियों को

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी भी सुरक्षित नहीं! CIA के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध

अगला लेख