• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Stalin, J. Jayalalitha, AIADMK
Written By
Last Modified: सोमवार, 6 फ़रवरी 2017 (20:25 IST)

जया के इलाज, शशिकला के चुनाव के पीछे रहस्य : स्टालिन

Stalin
चेन्नई। द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष स्टालिन ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के इलाज और अन्नाद्रमुक प्रमुख वीके शशिकला के विधायक दल का नेता चुने जाने के पीछे रहस्य है। 
 
उन्होंने कहा कि ये जल्द ही लोगों के सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा, मैं बार-बार ये कह रहा हूं। जे जयललिता (पूर्व मुख्यमंत्री) के इलाज और निधन और शशिकला के विधायक दल का नेता चुने जाने में रहस्य है। ये रहस्य हैं और जल्द ही लोगों के सामने आएंगे। 
 
स्टालिन ने रविवार को शशिकला का अन्नाद्रमुक में कद बढ़ने पर कहा था कि ये जयललिता और लोगों की उम्मीदों दोनों के खिलाफ है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सरकारी अधिकारियों की दारू पार्टी!