Hanuman Chalisa
✕

श्रीनगर में फिर भड़की हिंसा

Updated: शुक्रवार, 17 जून 2016 (18:29 IST)
श्रीनगर। कश्मीरी पंडितों तथा सैनिकों के लिए कश्मीर में कॉलोनियों को बनाए जाने का मुद्दा अभी ठंडा नहीं पड़ा है। आज तो मीरवायज उमर फारूक के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने खूब हिंसा फैलाई। हिंसा का आलम यह था कि प्रदर्शनकारी हाथों में पाकिस्तान तथा आईएसआईएस के झंडे लेकर जीवे जीवे पाकिस्तान के नारे लगाने के साथ ही जबरदस्त पथराव में लिप्त हो गए थे।
हालांकि शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों ने जेकेएलएफ के अध्यक्ष यासिन मलिक को पहले ही हिरासत में ले लिया था। मीरवायज के नेतृत्व में अलगाववादी प्रदर्शनकारियों ने श्रीनगर में शुक्रवार को पंडितों और सैनिक कॉलोनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
 
प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प भी हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। दरअसल प्रदर्शनकारी घाटी में पंडितों और सैनिक कॉलोनियों के बसाए जाने का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंड़े भी फहराए। यह कोई पहला मामला नहीं इससे पहले भी घाटी में पाकिस्तान के झंडे फहराने की घटना सामने आई थी।
 
इतना जरूर था कि जहां एक तरफ रमजान का मुबारक महीना चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ शरारती तत्वों ने जुम्मे की नमाज के बाद श्रीनगर के पुराने शहर में जमकर पथराव किया। सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें भी हुई हैं। 
 
प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे, वहीं शरारती युवकों द्वारा पाकिस्तान और आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के झंडे भी फहराए गए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इससे पहले लोगों से अपील की थी कि जुम्मे की पवित्र नमाज को जुम्मा पथराव न बनने दिया जाए।
 
इससे पहले श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख मुहम्मद यासीन मलिक को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कश्मीर घाटी में प्रस्तावित सैनिक और पंडित कॉलोनियों के खिलाफ अलगाववादी नेतृत्व के संयुक्त धरना प्रदर्शन से पहले मलिक को गिरफ्तार किया गया।
 
पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस के एक दल शुक्रवार तड़के सहरी के बाद मैसूमा स्थित मलिक के निवास पर पहुंचा और गिरफ्तार कर लिया। मलिक को कोठीबाग पुलिस स्टेशन में बंद कर दिया गया है। विभिन्न अलगाववादी समूहों के बीच एकजुटता अभियान शुरु करने के बाद मलिक को लगातार गिरफ्तार किया गया है।
 
प्रवक्ता ने मलिक की नियमित गिरफ्तारी को पीडीपी-भाजपा सरकार की हताशा के रुप में करार देते हुए कहा कि मलिक की लगातार गिरफ्तारी से सरकार द्वारा खुद के ‘विचारों की लड़ाई’ के सिद्धांत को नकार दिया गया है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख