biodatamaker

36 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (00:50 IST)
श्रीनगर। उत्तर कश्मीर में कूपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से लाई गई 36 करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर के अलावा हथियार और गोला-बारूद के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
 
 
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की महानिरीक्षक (आईजी) सोनाली मिश्रा ने सोमवार को संवाददाताओं को तस्करों की गिरफ्तारी तथा उनसे मादक पदार्थ एवं हथियारों की बरामदगी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएसएफ एलओसी पार से घाटी में नार्को-आतंकवाद गतिविधियां चलाने की कोशिश को कुचलने में पूरी तरह से सक्षम है।
 
उन्होंने कहा कि बीएसएफ को खुफिया विभाग से सीमा पार से घाटी के आंतरिक क्षेत्र में मादक पदार्थ, हथियार तथा गोला-बारूद की तस्करी की कोशिश के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर बीएसएफ तथा स्थानीय पुलिस ने रविवार तथा सोमवार रात तंगधार सेक्टर के सदपोरा, कर्नाह गांव में नाका स्थापित किया।
 
मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों ने नाके पर जांच के दौरान 2 वाहनों को रोका और उसमें से 36 करोड़ की कीमत की 12 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 2 एके मैगजीन, 4 मोबाइल फोन बरामद किए। वाहन में सवार 4 लोगों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान शबिर अहमद, मुश्ताक अहमद, जाकिर हुसैन तथा रफीक के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इस अपराध के 2 मुख्य साजिशकर्ताओं के नाम बताए हैं। उन्होंने बताया कि आलमभर तथा यूसुफ खवाजा नाम के दोनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया है तथा इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस अपराध से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जांच की जा रही है।
 
इस बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के विभिन्न जगहों से 3 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशीले पदार्थ बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम फिरदौस अहमद पायेर, शाहिद कयूम खान तथा बुरहान खान हैं। (वार्ता)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

योगी सरकार का डिजिटल शिक्षा पर बड़ा जोर, PM e-VIDYA पर एक जगह मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

अगला लेख