sundarkand
✕

सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने दिया इस्तीफा, अनशन पर बैठे

Updated: रविवार, 31 अक्टूबर 2021 (17:45 IST)
लखनऊ। अमेठी के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने रविवार को सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और हजरतगंज (अटल चौक) में गांधी प्रतिमा के पास अनशन पर बैठ गए। राकेश प्रताप सिंह ने बताया, आज मैंने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

उन्होंने सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा, हमने कुछ मांगें उठाई थीं और सरकार ने पूरा करने का सदन में आश्‍वासन दिया था लेकिन पूरा नहीं किया। सरकार झूठ बोलती है इसलिए सदन में बैठने का कोई औचित्य नहीं है। अधिकारीगण लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने में लगे हैं, चुनी हुई सरकारों का निर्देश नहीं मानते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को सौंपे गए त्याग पत्र में विधायक ने अपने क्षेत्र में दो क्षतिग्रस्त मार्गों के निर्माण के सिलसिले में अपने प्रयासों की याद दिलाते हुए कहा कि 25 फरवरी 2021 को सदन में सरकार ने यह आश्वासन दिया था कि उक्त मार्गों का निर्माण तीन माह से भी कम समय में पूरा हो जाएगा, लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।

उन्होंने पत्र में लिखा, अमेठी के जिलाधिकारी को दो अक्टूबर को मैंने ज्ञापन दिया कि अगर 31 अक्‍टूबर तक दोनों मार्गों के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर समस्या का हल होने तक हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के पास अनशन पर बैठूंगा। इसके बाद भी कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई।

सपा नेता ने कहा, मैं अपने आप को वर्तमान शासनकाल में जनसमस्याओं के निस्तारण में सक्षम नहीं पा रहा हूं, जिससे मेरा वर्तमान विधानसभा में सदस्य के रूप में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। अत: मैं विधानसभा सदस्यता से त्याग पत्र देकर अनशन पर बैठ रहा हूं। कृपया मेरा त्याग पत्र स्‍वीकार करें।(भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख