Hanuman Chalisa
✕

सूरत में मोबाइल पर खेल रहा था गेम, पिता ने डांटा तो गला दबाकर कर दी हत्या

Updated: शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (01:09 IST)
सूरत। मोबाइल पर गेम खेल रहे नाबालिग बेटे को जब पिता ने फटकार लगाई तो उसने गुस्‍से में आकर अपने ही पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद को बचाने के लिए पिता के बाथरूम में गिरकर घायल होने की झूठी कहानी गढ़ दी।

खबरों के अनुसार, मामला शहर के हजीरा रोड स्थित कवास गांव का है, जहां कुछ दिनों पहले मोबाइल पर गेम खेलने पर फटकार लगाने वाले नाबालिग बेटे ने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में उनके बाथरूम में गिरकर घायल होने की झूठी कहानी गढ़ दी।

हालांकि चिकित्सकों को संदेह होने पर फॉरेंसिक पोस्टमॉर्टम में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने हत्यारे नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है।

पिता को मंगलवार को नई सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के सामने पत्नी डॉली और पुत्र ने कहा था वे हफ्तों पहले बाथरूम में गिर गए थे और मंगलवार की शाम को सोकर नहीं उठे।

लेकिन पूछताछ करने पर पुत्र ने बताया कि मोबाइल फोन पर पूरे दिन गेम खेलने को लेकर पिता हमेशा डांटते रहते थे। जिससे मंगलवार शाम को मां बाहर गई थी, तब पिता ने फटकार लगाने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, तब मैंने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी।

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

16 November Top News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

अगला लेख