biodatamaker

बेटा देखता था मोबाइल पर फिल्में, पिता ने काट दिया हाथ

Updated: मंगलवार, 6 मार्च 2018 (17:36 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता को अपने किशोर बेटे की मोबाइल पर फिल्म देखने की आदत कथित रूप से इतनी नागवार गुजरी की उसने अपने बेटे का हाथ काट दिया। पुलिस ने आज बताया कि कय्यूम कुरैशी को सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

वह पेशे से कसाई है। पहाड़ी शरीफ थाने के निरीक्षक पी. लक्ष्मीकांत रेड्डी ने बताया कि कुरैशी ने कल रात अपने 18 वर्षीय बेटे का दायां हाथ कलाई से काट दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित केबल ऑपरेटर का काम करता है और उसने हाल में स्मार्ट फोन खरीदा था।

वह मोबाइल पर फिल्में देखता रहता था। उसके पिता ने इसे लेकर उसे कई बार चेतावनी भी दी थी। पिता- पुत्र की दो दिन पहले इसी बात पर तीखी बहस हुई थी। बहस के दौरान बेटे ने कथित रूप से कुरैशी के काट लिया था। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि कल रात जब उसका बेटा सो रहा था तब कुरैशी ने उसका दायां हाथ छुरी से काट दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कुरैशी को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। (भाषा)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

योगी सरकार का सड़क सुरक्षा पर बड़ा मिशन, यूपी के जिलों में लागू होगी जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

शिक्षक वह दीप हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं : योगी

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

अगला लेख