Hanuman Chalisa

कश्मीर में फिर हिमपात, साधना टॉप और फिरकियान दर्रा बंद

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (11:24 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह हुए ताजा हिमपात के कारण साधना टॉप, जी-गली एवं फिरकियान दर्रा को बंद कर दिया गया जिससे नियंत्रण रेखा के पास दूरदराज के गांवों का जिला तथा तहसील मुख्यालयों से संपर्क फिर से टूट गया।

पाकिस्तान के कब्जे वाले  कश्मीर (पीओके) से 3 ओर से घिरे सीमावर्ती शहर गुरेज को जोड़ने वाला राजदान दर्रा बर्फ जमा होने तथा फिसलन के कारण पिछले सप्ताह से ही बंद है।
 
कुपवाड़ा से पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) अधिकारी ने शनिवार सुबह बताया कि उत्तर कश्मीर के ऊपरी भागों में हिमपात के बाद कुपवाड़ा को विभिन्न इलाकों से जोड़ने वाली सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। सड़क की स्थिति के निरीक्षण के बाद साधना टॉप, जी-गली एवं फिरकियान दर्रे पर यातायात को बंद कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि इन इलाकों में सुबह हुए ताजा हिमपात से 3 से 4 इंच बर्फ जम गया। कुपवाड़ा समेत बाकी मैदानी इलाकों में बारिश भी हुई। इन मार्गों के बंद होने से सीमावर्ती शहरों कर्नाह, करन, माचिल और तंगधार समेत 12 से अधिक सुदूर गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। मौसम के बेहतर होने और सड़कों की स्थिति के निरीक्षण के बाद ही इन मार्गों पर फिर से यातायात शुरू हो पाएगा।
 
उन्होंने बताया कि बर्फ एवं हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान ने अगले 24 घंटे के दौरान  बारामूला, गुलमर्ग, फुरकियां, जी-गली और कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा-चौकीबाल-तंगधार, बांदीपोरा तथा गंदेरबल में मध्यम स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी दी थी। साधना टॉप पर इस वर्ष जनवरी में हुए हिमस्खलन में सीमा सड़क संगठन के एक अधिकारी समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख