shradh paksha
✕

उत्तराखंड में बर्फ से ढंके चारधाम, नैनीताल और मसूरी समेत कई पर्यटक स्थलों में बिछी सफेद चादर

Updated: रविवार, 23 जनवरी 2022 (21:34 IST)
नैनीताल। साल की तीसरी बर्फबारी होने से नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।मौसम विभाग द्वारा नैनीताल समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था।बर्फबारी से अब तक हिमालय दर्शन क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

हिमालय दर्शन में पर्यटकों की भीड़ लगी है। नैनीताल में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। मुक्तेश्वर में सैलानी रात्रि में ही बर्फबारी के आनंद लेने होटलों से बाहर निकले। बीते दिवस सुबह से ही आसमान में छाए बादलों के चलते ठंड बढ़ गई थी तथा तापमान में भी गिरावट आ गई थी।

मुक्तेश्वर, धानाचूली, सतबुंगा, पहाड़पानी, रामगढ़ क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों लगभग एक से दो इंच की बर्फ की सफेद चादर देख सैलानियों में खुशी है। बर्फबारी ने नैनीताल और मुक्तेश्वर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

केदारनाथ सहित अनेक ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हुई। इससे केदारनाथ में काफी ठंड होने लगी है जबकि ऊंचे ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। मुख्यालय सहित अनेक शहरी कस्बों में भी ठंड बढ़ गई है। आसमान में बादल छाने से लोगों को धूप के दर्शन नहीं हो पाए।

केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ, चंद्रशिला, चोपता, दुगलविट्टा, सारी, देवरिया ताल आदि स्थानों पर बर्फबारी हुई। देहरादून के चकराता उत्तरकाशी के गंगोत्री, हर्षिल और मसूरी के अलावा चमोली के बद्रीनाथ और औली भी बर्फ के मोटे आवरण से ढंक गया है।

लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख