Daily Horoscope

नागिन को जिन्दा या मुर्दा पकड़ने पर पांच हजार का इनाम

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (18:14 IST)
अमित कुमार शर्मा 
 
शाहजहांपुर (उप्र)। शाहजहांपुर के ब्लाक निगोही के एक गांव में बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बार-बार नागिन द्वारा युवक को डसने से भयभीत एक पिता ने नागिन को जिन्दा या मुर्दा पकड़ने पर पांच हजार का इनाम घोषित किया है।
 
शाहजहांपुर के निगोही ब्लॉक के ग्राम खिरिया पश्चिमी निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया की उनका 21 साल का बेटा बृजभान अक्टूबर 2015 में जब गन्ने के खेत में काम कर रहा था, तभी उसने नाग-नागिन के एक जोड़े प्रेम क्रीड़ा करते देखा। सांपों को देखकर ब्रजभान ने नाग-नागिन पर डंडे से वार किया, जिसमे नाग की तो मौत हो गई लेकिन नागिन बच गई। 
 
इस घटना के एक साल बाद नवंबर 2016 में बृजभान को सांप ने काटा। उस बक्त परिवार ने किसी तरह ब्रजभान की जान बचाई। इसके बाद इस साल ब्रजभान को मई, जुलाई और अगस्त के पहले हफ्ते मे फिर सांप ने काटा है। 
 
ब्रजभान का दावा है की जिस सांप को उसने मारा था, उसकी मौत का बदला लेने के लिए उसकी साथी नागिन ही उसे काट रही है। बार-बार ब्रजभान को सांप के द्वारा काटने से परिवार में सांप की दहशत है। बेटे के ऊपर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए सुरेद्र ने घर के बाहर और अंदर ब्रजभान की सुरक्षा के लिए लाठी-डंडे से लैस परिजनों को लगा रखा है। 
 
पिता सुरेद्र सिंह ने अपने बेटे ब्रजभान की जान बचाने के लिए नागिन को जिन्दा या मुर्दा पकड़ने पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
 
इस मामले के संबंध में जब मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह से बात की गई तो उनका कहना है की यह एक संजोग है की सांप एक ही आदमी को बार-बार काट रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि इस तरह की बाते पुराने समय से चली आ रही है की सांप को मारने वाले की तस्वीर सांप की आँखों कैद हो जाती है लेकिन विज्ञान इस तरह की बातों को नहीं मानता है। फ़िलहाल मामला जो भी हो लेकिन परिवार और गांव में सांप को लेकर दहशत में है।
Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

लखनऊ से शुरू ‘भारत टैक्सी’ को यूपी के सभी 75 जिलों तक ले जाएगी योगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

अगला लेख