ramcharitmanas

जहां सांपों के काटने से नहीं होती मौत

Updated: मंगलवार, 2 अगस्त 2016 (14:39 IST)
भारत देश अजूबों से भरा पड़ा है और हमारे देश में लोग ऐसी-ऐसी बातों पर विश्वास करते हैं जोकि दुनिया भर के लोगों के लिए आश्चर्यजनक या हास्यास्पद हो सकती हैं, लेकिन इन्हें हमारे देश में पूरी तरह से सच माना जाता है। सच भी इसलिए माना जाता है कि यह विश्वास आंखों देखी, कानों सुनी घटनाओं पर भरोसा करने पर ही पैदा होता है। 
 
हमारे देश के बिहार प्रांत के एक गांव की खासियत यह है कि यहां लोगों को भले ही सांप काट लें और उनके काटने का असर भी हो लेकिन काटने की इन घटनाओं से किसी की मौत नहीं होती है। 
 
यहां अगर बच्चे भी सांप देख लेते हैं तो उसे पकड़ने के लिए भाग खड़े होते हैं। बिहार के समस्तीपुर नाम जिले के मुख्यालय से करीब 23 किमी दूर एक गांव है, जिसका नाम सिंधिया घाट है। इस गांव का सांपों से गहरा संबंध है।
 
गांव में रहने वाले लोग दिनभर सांपों से खेलते हैं और खेल-खेल में कई बार सांपों ने बच्चों को काट भी लिया लेकिन सांप के काटने का किसी पर भी कोई असर नहीं हुआ। इस गांव के रहवासी मानते हैं कि गांव वालों पर माता भगवती का आशीर्वाद है, इसलिए किसी भी आदमी की आज तक सांपों के काटने से मौत नहीं हुई है। वास्तव में, बिहार और झारखंड प्रांत में ऐसे कई गांव हैं जिनमें लोग सांपों पकड़कर रखते हैं और पैसों के लिए इनका सार्वजनिक प्रदर्शन करते हैं। 
 
यहां लोग कहते हैं कि सांपों के काटने का लोगों पर कोई असर नहीं होता है और इस गांव में नागपंचमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। एक अजीब सी प्रथा के अनुसार यहां पूजा करने के बाद गांव का प्रत्येक सदस्य दही के साथ नीम के पत्ते खाता है। गांव के लोग विश्वास करते हैं कि ऐसा करने से गांव के लोगों पर भगवान की आशीर्वाद सदैव बना रहता है।
 
Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

नेपाल तबाही के बावजूद नहीं माना चीन : ब्रह्मपुत्र पर 14 लाख करोड़ का 'सदी का बांध' बनाने की ज़िद, भारत के पूर्वोत्तर पर बड़ा संकट?

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

अगला लेख