Daily Horoscope
✕

सिद्धू ने अमृतसर पूर्व सीट से नामांकन दाखिल किया

Updated: बुधवार, 18 जनवरी 2017 (16:32 IST)
चंडीगढ़। पंजाब में 4 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को अमृतसर पूर्व सीट से और पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने लांबी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इन दोनों के अलावा आप नेता भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर जलालाबाद सीट से नामांकन दाखिल किया।
 
कांग्रेस के दिग्गज नेता अमरिंदर सिंह लांबी विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को चुनौती दे रहे हैं। लांबी से दिल्ली के पूर्व विधायक और आप के नेता जनरैल सिंह भी मैदान में हैं। अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को अपनी परंपरागत पटियाला शहर सीट से नामांकन दाखिल किया था।
 
हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाले सिद्धू के नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ उनकी पत्नी नवजोत कौर और अन्य कांग्रेसी नेता साथ थे। पूर्व सांसद, सिद्धू के खिलाफ अमृतसर भाजपा जिला प्रमुख राजेश कुमार हनी चुनाव लड़ रहे हैं। संगरूर से सांसद भगवंत मान शिअद अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जलालाबाद से मैदान में हैं।
 
कांग्रेस ने अपने युवा तुर्क और दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते सांसद रणवीत बिट्टू को जलालाबाद से मैदान में उतारा है। पंजाब के लांबी और जलालाबाद विधानसभा सीट पर जबर्दस्त मुकाबला होने के आसार हैं। पंजाब में 1 चरण में 4 फरवरी को मतदान होना है। (भाषा)
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख