Daily Horoscope
✕

उफान पर सियांग नदी, वायुसेना ने बचाई 19 लोगों की जान

Updated: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (15:45 IST)
ईटानगर। आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले में उफान भरती सियांग नदी के बीच स्थित एक द्वीप से वायुसेना ने 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।


पूर्वी सियांग के जिला आयुक्त तामियो तातक ने बताया कि जिले के सिल्ले ओयान के तहत आने वाले जामपानी में फंसे लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन के अनुरोध पर वायुसेना ने बचाव अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि असम के चरवाहे पिछले 24 घंटे से फंसे हुए थे। सियांग नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने के कारण इन लोगों का नौकाओं से बाहर आना मुमकिन नहीं हो पा रहा था।

जिला प्रशासन ने पहले ही अलर्ट घोषित किया है और लोगों को मछली पकड़ने, नहाने और किसी अन्य काम के लिए उफन रही सियांग नदी में जाने से बचने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ईटानगर से व्यक्तिगत तौर पर बचाव अभियान पर नजर रखी। (भाषा)

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख