dharma sangrah
✕

पत्रकार शुजात बुखारी की आतंकियों ने की हत्या

Updated: शुक्रवार, 15 जून 2018 (07:30 IST)
श्रीनगर। पत्रकार शुजात बुखारी की आतंकी हमले में मौत हो गई है। शुजात बुखारी राइजिंग कश्मीर के संपादक थे। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुजात बुखारी के मौत पर दु:ख व्यक्त किया है। 

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आतंकवादियों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए इसे उनकी कायराना हरकत बताया है। सिंह ने कहा कि 'राइजिंग कश्मीर' के संपादक शुजात बुखारी की हत्या कायरों की करतूत है। यह कश्मीर के लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास है। 
 
उन्होंने अपने ट्वीट में बुखारी को साहसी और निडर पत्रकार बताते हुए कहा कि उनकी हत्या की खबर से वे स्तब्ध रह गए। गृह मंत्री ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। गांधी ने  बुखारी की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक बहादुर व्यक्ति थे जो राज्य में शांति और न्याय के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने ट्वीट किया, "पीड़ित परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। बुखारी की कमी महसूस की जाएगी।
 
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुखारी की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि ईद की पूर्व संध्या पर आतंक का घिनौना चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सभी को राज्य में शांति बहाल करने के प्रयासों को विफल करने लगी ताकतों के खिलाफ एकजुट होना होगा।

मुफ्ती ने कहा कि "मैं इस बेतुकी हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। भारतीय जनता पार्टी के नेता राम माधव ने भी बुखारी की हत्या की कड़ी निंदा की है। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

अगला लेख