Daily Horoscope
✕

कश्मीर में सेना के काफिले पर हमला, तीन सैनिक शहीद

Updated: गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (10:41 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को तड़के सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए और 1 महिला की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है, हालांकि रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि इस मुठभेड़ के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की। पुलिस और 44वीं राष्ट्रीय रायफल्स ने कुंगनू शोपियां में यह खोज अभियान चलाया था, मगर वहां किसी आतंकवादी के नहीं होने के बाद इस अभियान को बंद कर दिया गया। 
 
जब सुरक्षा बल वहां से लौट रहे थे तो मुलु चितरगाम में छिपे आतंकवादियों ने तड़के 2 बजे सुरक्षा बलों पर अचानक हमला कर दिया जिसमें 2 अधिकारियों समेत 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां 3 सुरक्षाकर्मियों ने दम तोड़ दिया। प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अपने घर में मौजूद 1 महिला ताजा पत्नी गुलाम मोहम्मद की गोली लगने से मौत हो गई। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए सीएम धामी, माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

अगला लेख