sawan somwar

शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में एक की मौत, 12 घायल

Updated: शनिवार, 4 अगस्त 2018 (14:10 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार रात से आतंकवादियों के साथ जारी सुरक्षा बलों की मुठभेड़ को बाधित कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को पैलेट गोलीबारी, आंसूगैस और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा जिसमें एक युवक की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

इस मुठभेड में पांच आतंकवादी मारे गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह सुरक्षा बलों ने जैसे ही आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया तो आसपास के गांवों के लोगों ने मुठभेड़ स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा बलों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करनी शुरू कर दी और कार्रवाई को बाधित करने का प्रयास किया। आतंकवादी किलोरा गांव के एक घर में जा छिपे थे। स्थानीय लोग सड़कों पर एकत्र होकर मुठभेड़ स्थल की ओर बढ़ने लगे।
 
वहां तैनात अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने के लिए पहले आंसू गैस के गोले छोड़े और इसके बाद गोलियां चलाई तथा पैलेट गन का भी सहारा लिया। प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों पर ईंट और पत्थर फेंक रहे थे। इस दौरान 12 से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें से पांच को श्रीनगर भेजा गया है। एक प्रदर्शनकारी के कंधे में गोली लगी है। घायलों में से एक की बाद में मौत हो गई। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यहां मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। शोपियां में दिनभर का बंद रखा गया है। (वार्ता)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

अगला लेख