dharma sangrah
✕

बीएमसी चुनाव : भाजपा ने कहा- शिवसेना की पेशकश अपमानजनक

Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2017 (11:32 IST)
मुंबई। शिवसेना द्वारा बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की 227 सीटों में से 114 सीटों पर चुनाव लड़ने की भाजपा की मांग के उलट उसे केवल 60 सीट देने की पेशकश करने के बाद पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को गठजोड़ की संभावना को लेकर अपने पत्ते खोलने से इनकार कर दिया।
हालांकि शिवसेना की ताजा पेशकश से भाजपा में नाराजगी है और उसके चुनाव प्रबंधक इसे पार्टी का ‘अपमान’ बता रहे हैं। जहां ठाकरे ने कहा कि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनकी चर्चाओं के बाद लिया जाएगा, वहीं शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा, 'निकाय चुनाव के लिए भाजपा को 60 सीटों की पेशकश पर्याप्त है।'
 
2012 के बीएमसी चुनाव में शिवसेना ने 158 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 75 सीटें जीती थीं, वहीं भाजपा ने 69 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद 32 पर जीत हासिल की थी। (भाषा)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

16 November Top News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

अगला लेख