Hanuman Chalisa

मुंढे पर फैसले से पहले शिवसेना ने फडणवीस पर साधा निशाना

Updated: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 (15:39 IST)
मुंबई। नवी मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त तुकाराम मुंढे के खिलाफ पारित किए गए अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर उलझन में फंसे फडणवीस पर तंज कसते हुए गुरुवार को शिवसेना ने उन्हें नसीहत दी है कि वे इस मुद्दे पर बेवजह अड़ियल बनने के बजाय लोकतांत्रिक राह पकड़ें और अधिकारी को हटा दें।
 
राकांपा शासित एनएमएमसी में भाजपा के 6 पार्षदों को छोड़कर 105 पार्षदों ने मुंढ़े के कामकाज के तानाशाही अंदाज के खिलाफ एकमत होकर अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था। इस प्रस्ताव का शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस और निर्दलीयों ने समर्थन किया था।
 
मंगलवार को एनएमएमसी के महापौर सुधाकर सोनावणे ने मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारी को तत्काल हटाने की मांग करते हुए कहा था कि उक्त अधिकारी नगर निकाय की अध्यक्षता के सभी अधिकार खो चुका है। हालांकि मुंढ़े के मामले में अंतिम फैसला फडणवीस को लेना है, क्योंकि शहरी विकास विभाग का प्रभार उन्हीं के पास है।
 
शिवसेना ने पार्टी मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में कहा कि इसलिए मुख्यमंत्री को बेवजह का अड़ियलपन नहीं दिखाना चाहिए। यदि सभी निर्वाचित प्रतिनिधि निकाय प्रमुख के खिलाफ खड़े हो गए हैं तो राज्य सरकार को उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख