Hanuman Chalisa

शिवसेना ने किसान आंदोलन को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर बोला हमला

Updated: सोमवार, 5 जून 2017 (14:26 IST)
मुंबई। शिवसेना ने सोमवार को किसानों के आंदोलन को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला और उस पर किसानों की एकता तोड़ने के लिए उनके बीच दरार डालने का आरोप लगाया।
 
शिवसेना ने आरोप लगाया कि इससे पहले मराठा आंदोलन को कुचलने के लिए भी इसी प्रकार की कोशिश की गई थी। पार्टी मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि यदि किसानों की मांगें स्वीकार की जातीं, तो वे फूलों से मुख्यमंत्री का स्वागत करते, लेकिन सरकार के कुछ लोगों ने सदाभाऊ खोट (कृषि राज्यमंत्री) को अपने साथ ले लिया और किसानों की एकता तोड़ने की कोशिश की। 
 
इसमें कहा गया है कि 'बांटो और राज करो' की नीति अपनाई गई है। जो लोग मुख्यमंत्री से बात करने के लिए उनके आवास 'वर्षा' गए थे उन्हें यह जवाब देने की जरूरत है कि क्या किसानों की कोई मांग मानी गई।
 
महाराष्ट्र में किसानों ने फसल खराब होने की वजह से ऋणमाफी तथा एमएसपी की गारंटी सहित विभिन्न मांगों के लिए 1 जून को आंदोलन शुरू किया था। शिवसेना ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋणमाफी से 30 से 40 लाख किसानों को लाभ होगा लेकिन क्या वे बताएंगे कि मराठवाड़ा के किसानों का क्या होगा जिनके पास 2 हैक्टेयर से अधिक जमीन है और जो बारिश पर निर्भर करते हैं। 
 
पार्टी ने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी मौत को अस्थायी तौर पर टालने की कोशिश की है। पहले किसानों को उनके आवास (वर्षा) बुलाया गया, वहां उन्हें अपमानित किया गया और अंत में कुछ भी नहीं दिया गया। सरकार पर किसानों का भरोसा नहीं रहा और उनकी हड़ताल जारी है। 
 
शिवसेना ने कहा कि मुख्यमंत्री को किसानों में दरार डालकर अपनी सरकार अस्थायी तौर पर बचाने का एक मौका मिला, लेकिन क्या किसानों को उनकी उपज की गारंटीयुक्त लागत मिलेगी? सदाभाऊ का मंत्री पद रहेगा? लेकिन क्या किसानों के बुझे हुए गैस चूल्हे फिर से धधकेंगे? पार्टी ने कहा कि हड़ताल तोड़ने की कोशिश भी सरकार की असफलता की ओर संकेत करती है।
 
शिवसेना ने सवाल किया कि जयाजी सूर्यवंशी ने यह गारंटी दी है कि अगले 4 माह तक किसान आत्महत्या नहीं करेंगे। सूर्यवंशी उस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थीं जिसने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर हड़ताल खत्म होने का ऐलान किया था।
 
शुक्रवार की रात किसानों के नेताओं से बात करने के बाद मुख्यमंत्री ने शनिवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार कम जमीन वाले किसानों का कर्ज माफ करेगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से विदर्भ और मराठवाड़ा के ऐसे 80 फीसदी किसानों को लाभ होगा। (भाषा)
Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

CJP का आंदोलन खत्म, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोचों का ऐलान, सभी प्रदर्शनकारी घर जाएं

अगला लेख