sundarkand
✕

पुलिस जांच में रसूखदार बोला- मैं शिवराज का जीजा हूं, इस पर मु्‍ख्यमंत्री कुछ इस तरह बोले...

Updated: शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (13:02 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस चेकिंग के दौरान एक बड़ा ही रोचक मामला सामने आया, जब एक व्यक्ति ने पुलिस पर दबाव बनाते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान उसके साले हैं।
 
 
दरअसल, विधानसभा के सामने पुलिस चुनाव आयोग के निर्देश पर गाड़ियों पर अवैध रूप से लगे हूटरों की जांच कर रही थी। इसी, बीच पुलिस ने एक ऐसे शख्स को भी रोका जिसने गाड़ी के कागज मांगने पर न सिर्फ पुलिस से अभद्रता की बल्कि खुद को शिवराजसिंह चौहान का जीजा भी बताया। 
 
<

#WATCH: Man claiming to be a brother in law of Chief Minister Shivraj Singh Chouhan created ruckus near Vidhan Sabha in Bhopal, when stopped by Police over a traffic violation.(23.8.18.) #MadhyaPradesh pic.twitter.com/AQ057y7fGI

— ANI (@ANI) August 24, 2018 >
एएनआई के वीडियो के मुताबिक इस व्यक्ति के साथ महिलाएं भी थीं, जिन्होंने फोन लगाकर किसी से बात भी करवाने की कोशिश की। इसमें युवक कह रहा है कि हमें जेल भिजवा देना। हालांकि पुलिसकर्मी ने फोन पर बात नहीं की। बाद में यह जानकारी भी सामने आई कि इस व्यक्ति को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
 
 
पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच की जा रही है। हंगामा करने वाले शख्स का नाम राजेन्द्रसिंह चौहान बताया गया है। यह व्यक्ति शिवराजसिंह चौहान के गांव का ही रहने वाला है।
 
मुख्‍यमंत्री ने दिया अनोखा जवाब : जब मुख्यमंत्री से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मेरी करोड़ों बहनें हैं और मैं बहुत से लोगों का साला हूं। जहां तक इस मामले का सवाल है तो कानून अपना काम करेगा।
 

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख