Hanuman Chalisa
✕

आश्चर्य! 2000 वर्ष पुराना शिवलिंग, आती है तुलसी जैसी खुशबू...

Updated: गुरुवार, 22 दिसंबर 2016 (13:53 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में पुरा सम्पदा के लिए की गई खुदाई के दौरान एक ऐसा शिवलिंग मिला है और जिससे तुलसी के पत्तों जैसी सुगंध आती है। जानकारों का दावा है कि यह करीब दो हजार वर्ष पुराना है और द्वादश ज्योतिर्लिंगों वाले तीर्थों के पत्थरों से बना है। इस शिवलिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे ऐसी बहुत सी ऐतिहासिक चीजें जुड़ी हैं जो आज भी इस जमीन में दफन है और हमें हमारी पुरानी सभ्यता और उनसे जुड़े किस्से-कहानियों की याद दिलाती हैं।
 
पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई के दौरान मिली चीजों को देखकर हमारे होश उड़ जाते हैं। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सिरपुर में हुई खुदाई से पुरातत्व विशेषज्ञों को यह शिवलिंग प्राप्त हुआ है। इस शिवलिंग के बारे में कहा जाता है कि यह करीब 2000 वर्ष पुराना है, जो कि 4 फीट लंबा 2.5 फीट की गोलाई वाला है। इस शिवलिंग में जनेऊ और असंख्य शिव-धारियां पहले से ही मौजूद हैं। 
 
विभिन्न निष्कर्षों से यह पता चला है कि कई हजार वर्ष पहले यहां एक विशाल मंदिर हुआ करता था। जिसका निर्माण पहली शताब्दी के सरभपुरिया राजाओं द्वारा किया गया था। 12वीं सदी में चित्रोत्पला महानदी की बाढ़ से यह विशाल मंदिर पूरी तरह से खत्म हो गया था और जो हिस्सा बचा वह भी  धरती में ही दफन हो गया। पिछले कई वर्षों से हो रही खुदाई से पुरातत्व विभाग ने अब तक इस जगह से कई छोटे-बड़े शिवलिंग निकाले, लेकिन बाद में यह विशाल आकार का शिवलिंग निकला तो इसे देखकर सबके होश उड़ गए।
 
पुरातत्व विशेषज्ञों के अनुसार यहां पुरानी सभ्यता का इतिहास दफन पड़ा है। यहां आने वाले विनाशकारी भूकम्प और बाढ़ की लहरों से आई रेत और मिट्टी की परतों ने इस इलाके को पूरी तरह से दबा दिया था। इस खुदाई में शिवलिंग के साथ कुछ सिक्के, ताम्रपत्र, बर्तन, शिलालेख एवं प्रतिमाएं आदि भी मिली हैं। इनके बारे में माना जाता है कि ये सभी चीजें करीब 2 हजार साल वर्ष से अधिक पुरानी हैं। यह स्थान राज्य की राजधानी रायपुर से 78 किमी दूर और महासमुंद से 35 किमी दूर है। 
 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, चेन्नई में बारिश का अलर्ट? जानिए 8 महानगरों का मौसम

अगला लेख