Hanuman Chalisa
✕

चमत्कारी शिवलिंग, बिजली से टूटता, मक्खन से जुड़ता (वीडियो)

Updated: गुरुवार, 28 अप्रैल 2016 (12:54 IST)
यह कहना गलत ना होगा कि सृष्टि के कण-कण में शिव समाए हुए हैं और यह दुनिया उनकी शक्ति की एक अभिव्यक्ति मात्र है। भगवान भोलेनाथ की महिमा असीम और अपार है। वे स्वयं जितने निराले हैं तो उनके मंदिर भी उतने ही अनोखे हैं।

हिमाचल प्रदेश के कु्ल्लू जिले में एक ऐसा शिव मंदिर भी है जहां हर 12 साल बाद शिवलिंग पर भयंकर बिजली गिरती है। बिजली के आघात से शिवलिंग खंडित हो जाता है लेकिन पुजारी इसे मक्खन से जोड़ देते हैं और यह पुनः अपने ठोस आकार में परिवर्तित हो जाता है।

यह अनोखा मंदिर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्थित है और इसे बिजली महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। कुल्लू और भगवान शिव के इस मंदिर का बहुत गहरा रिश्ता है। कुल्लू शहर में ब्यास और पार्वती नदी के संगम स्थल के नजदीक एक पहाड़ पर शिव का यह प्राचीन मंदिर स्थित है।
(Video Courtesy: YouTube)

अगले पन्ने पर, क्या है प्राचीन कथा...

ऐसी मान्यता है कि प्राचीन समय में यहां एक विशाल अजगर रहता था। जगत के कल्याण के लिए भगवान शिव ने उसका वध किया था। असल में वह एक दैत्य था। उसका नाम कुलांत था। वह रूप बदलने में माहिर था और अजगर का रूप भी धारण कर सकता था।

एक बार कुलांत अजगर का रूप धारण कर इस इलाके के मथाण गांव में आ गया। यहां वह ब्यास नदी के पास कुंडली मार कर बैठ गया। इससे नदी का पानी वहीं रुक गया और जल स्तर बढ़ने लगा। बढ़ते जल स्तर से यहां के लोगों का जीवन संकट में पड़ गया। भगवान शिव ने भक्तों की पीड़ा सुनी और कुलांत के कान में बोले, तुम्हारी पूंछ में आग लग गई है।

घबराकर कुलांत अपनी पूंछ देखने के लिए पीछे मुड़ा। तभी भगवान शिव ने उस पर त्रिशूल का वार कर दिया। कुलांत का शरीर बहुत विशाल था। कालांतर में वहां एक पर्वत बन गया। इस दैत्य का वध करने के बाद शिव ने इंद्र को आदेश दिया कि वे हर 12 साल में एक बार इस जगह पर बिजली गिराएं। कहा जाता है कि तब से यह सिलसिला लगातार जारी है। लोगों ने 12 साल के अंतराल में यहां बिजली गिरते देखी है।
अगले पन्ने पर, शिवलिंग जोड़ा जाता है मक्खन से...

कहा जाता है कि बिजली गिरने के बाद शिवलिंग चकनाचूर हो जाता है। मंदिर के पुजारी शिवलिंग के अंशों मक्खन से जोड़कर पुनः लगा देते हैं। शिव के चमत्कार से वह फिर से ठोस बन जाता है। जैसे कुछ हुआ ही न हो।

बिजली शिवलिंग पर गिरने के बारे में यहां के लोग कहते हैं कि शिव नहीं चाहते थे कि बिजली गिरे तो जीव-जंतुओं और इंसानों को इसका नुकसान हो। चूंकि शिव स्वयं सर्वशक्तिमान हैं, इसलिए वे खुद यह आघात सहन कर लेते हैं। धन्य हैं भगवान शिव जो जगत के लिए विष हो या वज्रपात, सब स्वीकार कर लेते हैं।

मथाण या खराहल क्षेत्र में बिजली महादेव ‘बड़ा देऊ’ के  नाम से प्रसिद्ध हैं। देवता का अपना रथ है। इस विशालकाय रथ को दशहरा कुल्लू के अवसर पर पूरे सम्मान के साथ शामिल किया जाता है। ऊंची पर्वत श्रंखला में मंदिर होने के बावजूद यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

भादौ मास में यहां मास भर मेला-सा लगा रहता है। यूं भी यहां श्रद्धालुओं के लिये लंगर की व्यवस्था रहती है। बिजली महादेव की यात्रा एक रोमांचक अनुभव भी है- यह ट्रैकिंग भी है तो तीर्थयात्रा भी। कुल्लू शहर से बिजली महादेव की पहाड़ी लगभग सात किलोमीटर है, परन्तु अब आधे से अधिक रास्ते तक सड़क भी बन चुकी है।
Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

अगला लेख