Hanuman Chalisa

शिवसेना नेता के रिश्‍तेदार की कार ने ली 2 लड़कियों की जान

शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (10:16 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के बारामती में एक स्थानीय शिवसेना नेता के रिश्तेदार की तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से 2 स्कूली छात्राओं की मौत हो गई जबकि 1 अन्य छात्रा जख्मी हो गई। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और गाड़ी में आग लगा दी।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के वक्त कार में सवार रहे शिवसेना नेता के 3 दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यहां से करीब 120 किलोमीटर दूर बारामती-मोरगांव मार्ग पर यह हादसा हुआ। 
 
यह एसयूवी शिवसेना नेता पप्पू माने के एक रिश्तेदार के नाम पर पंजीकृत है, जो अक्सर इसका इस्तेमाल करते हैं लेकिन हादसे के वक्त वे गाड़ी में नहीं थे। दुर्घटना के बाद एसयूवी में सवार लोग गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने गाड़ी को आग लगा दी और ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिया।
 
हादसे में मारी गईं लड़कियों की पहचान समीक्षा वितकर (13) और दिव्या पवार (12) के तौर पर हुई है। हादसे के वक्त दोनों स्कूल जा रही थीं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 अन्य जख्मी लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारी जांच के मुताबिक हादसे के वक्त गाड़ी में 3 से 4 लोग मौजूद थे लेकिन माने उसमें नहीं थे। हमने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। (भाषा) 

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

धार भोजशाला विवाद में मुस्लिम पक्ष को झटका, सुप्रीम कोर्ट का मप्र हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इंकार

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, नाराज भारत ने लिया बड़ा एक्शन

PM मोदी से मिलना चाहते हैं अरविंद केजरीवाल, पत्र लिखकर आखिर क्‍यों मांगा समय?

आगरा के फ्रिज में बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति, वीडियो वायरल; श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

भारत में इंजीनियर बनने का सपना फीका क्यों पड़ रहा है?

अगला लेख