suvichar

देवेन्द्र फडणवीस पर बरसी शिवसेना, बोली...

Updated: सोमवार, 30 जनवरी 2017 (19:28 IST)
मुंबई। शिवसेना ने अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा के खिलाफ तेवर कड़े करते हुए सोमवार को कहा कि अगर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में उनके खिलाफ आरोप लगाते रहे तो उन्हें घर वापस भेज दिया जाएगा।
 
फडणवीस यहां शनिवार को यहां भाजपा की रैली के दौरान शिवसेना पर जमकर बरसे थे जिससे नाराज शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा कि भाजपा नेता पिछले 28 वर्षों से राम मंदिर बनाने की बात करते आ रहे हैं और समान नागरिक संहिता के नाम पर लोगों को धोखा दे रहे हैं। अब उनका मुंबई को अमीर लोगों के हाथ में देने का इरादा है। अगर मुख्यमंत्री शिवसेना के खिलाफ घटिया आरोप लगाते रहे तो अभी तो सिर्फ उनका गला खराब हुआ है लेकिन कल उन्हें घर वापस भेजा जाएगा। 
 
उनका संकेत शिवसेना के खिलाफ बोलते हुए फडणवीस का गला खराब होने की तरफ था। शिवसेना ने कहा कि उनकी पार्टी ने महानगर के लिए जो काम किया है वही उसकी जीत का मंत्र है और उसे चुनाव जीतने के लिए गुंडे तथा उगाही करने वालों की आवश्यकता नहीं है।
 
संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि उत्तरप्रदेश और गोवा जैसे राज्यों में गुंडों और अपराधियों को प्रवेश देने के लिए फडणवीस की पार्टी ने विशेष खिड़की खोल रखी है जबकि महाराष्ट्र में इन्होंने ऐसे लोगों को शामिल करने के लिए पूरा दरवाजा ही खोल दिया है। एक प्रमाण पत्र दिखाएं कि आप बलात्कारी हैं, हत्यारे हैं या भ्रष्ट हैं और पार्टी में शामिल हो जाएं। (भाषा)
Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख