shradh paksha
✕

आदित्यनाथ योगी पर टिप्पणी मामले में फराह खान के पति पर एफआईआर

Updated: शनिवार, 25 मार्च 2017 (12:39 IST)
फिल्ममेकर और कोरियॉग्राफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी कर बुरे फंस गए है। कुंदर ने टि्वटर पर सीएम के खिलाफ एक ट्वीट लिखा था, जिसके बाद वे बुरी तरह से ट्रोल हुए थे। इसके बाद शिरीष को टि्वटर से अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा था, लेकिन अब उन पर यूपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
 
एफआईआर की बात सामने आते ही कुंदर ने टि्वटर पर ही माफी मांग ली। कुंदर के खिलाफ एफआईआर लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज कराई गई है। शिरीष ने योगी की तुलना गुंडे और रेपिस्ट से की थी। शिरीष ने आदित्यनाथ की तुलना गुंडे से करते हुए ट्वीट किया था कि 'एक गुंडे से दंगे रोकने की उम्मीद करना वैसा ही है जैसे एक रेपिस्ट से रेप रोकने की उम्मीद करना है, वह भी तब जब उसे ऐसा करने की आजादी दे दी जाए।'
 
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'इसी तर्क पर दाऊद को सीबीआई डायरेक्टर और माल्या को आरबीआई का गवर्नर बनाया जा सकता है।' हालांकि जब उनके इस ट्वीट पर बवाल मचने लगा तो उन्होंने इसे तुरंत डिलीट कर दिया। उनके इस ट्वीट पर यूपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
 
एफआईआर दर्ज होने के दो घंटे बाद ही शिरीष ने ट्वीट पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा 'मैं बिना शर्त के माफी मांगता हूं, मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।'
 
ऐसा पहली बार नहीं है जब शिरीष किसी विवाद में फंसे हों, इससे पहले वह शाहरुख की फिल्म रावन को लेकर भी ट्वीट कर चुके हैं, जिसके बाद शाहरुख उनसे नाराज हो गए थे। इतना ही नहीं, एक पार्टी में शाहरुख ने शिरीष को थप्पड़ तक जड़ दिया था। शिरीष कई बार पहले भी अपने ट्वीट्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहे हैं।
Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख